Winter skincare tips. सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें। सर्दियां आते ही नमी का कम हो जाना, त्वचा में रूखापन होने लगता है। इस परिस्थिति में ड्राई स्किन की समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए सर्दियों में त्वचा की देखभाल करना और ज्यादा आवश्यक हो जाता है।

1. अपनी त्वचा में नमी बनाए रखें –
सर्दियों में त्वचा को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। नहाने के बाद अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज अवश्य करें। स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें अपनी त्वचा पर। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है तो आप क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें अपनी त्वचा पर। अगर आपकी ऑइली स्किन है तो जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें अपनी त्वचा पर।

2. कुछ घरेलू उपाय करें
घरेलू उपाय जैसे शहद का प्रयोग आप अपनी त्वचा पर कर सकती हैं, इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी। बादाम या नारियल तेल का भी प्रयोग कर सकती हैं आप अपनी त्वचा पर इससे भी आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और साथ ही साथ आपकी त्वचा मुलायम बनी रहेगी।

3. गुनगुने पानी से नहाए
सर्दियों में हमेशा गुनगुने पानी से ही नहाए, बहुत ज्यादा गर्म पानी से न नहाए। अगर आप बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाती हैं तो इससे आपकी त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाएगी।

4. पानी पीएं
सर्दियों में भी पानी अच्छे से पीएं ताकि आपकी त्वचा में नमी बनी रहे।

5. सर्दियों में होंठ का भी ख्याल रखें
सर्दियों में होंठ भी फटने लगते हैं तो इससे बचने के लिए आप अपने होंठ पर एक अच्छा सा लिप बाम लगा लें। आप चाहे तो घी भी लगा सकते हैं अपने होंठ पर, इससे भी आपके होंठ नरम और मुलायम बने रहेंगे।

6. हेल्दी खाना खाएं
हेल्दी खाना खाएं इससे आपकी चेहरे की खूबसूरती और बढ़ेगी, क्योंकि चेहरे की खूबसूरती बाहर से नही बल्कि अंदर से होती है। विटामिन c, e और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर खाना खाएं, जिससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहे और आपका चेहरा निखरा और मुलायम बना रहे।
