किसी से बात कैसे करें। हमेशा हमलोग यह सोचते हैं कि बात तो कर ही लेंगे उसमें क्या है। लेकिन जब बारी आती है बात करने कि तो फिर समझ नही आता कैसे करें बात। किसी से बात करना एक कला है जो आपस के रिश्तों में सम्मान बनाए रखने में मदद करता है चाहे भाई बहन का रिश्ता हो, दोस्ती का रिश्ता हो, पति-पत्नी का रिश्ता हो, रिश्ता चाहे कोई भी हो सही शब्द और सही तरीका बोलने का आपस के रिश्तों में मिठास भर देता है।

1. ध्यान से सुने-
जब आपसे कोई बात कर रहा हो तो उसकी बातों को भी ध्यान से सुने, बीच में न टोके जब सामने वाले का बात खत्म हो जाए तब आप अपनी बात कहें। इससे सामने वाले को अच्छा महसूस होगा और वह आपके लिए सम्मान महसूस करेगा अपने मन में।
2. सही शब्द का इस्तेमाल करें-
जब आप किसी से बात कर रहे हो तो सही शब्द का इस्तेमाल करें। बात करते समय हमेशा यह कोशिश करें कि आपके शब्द सम्मान जनक हो सामने वाले के लिए और जिस भाषा का आप प्रयोग कर रहे हैं वह भी सही हो।
3. आंख में देख कर बात करें-
जब आप किसी से बात कर रहे हो तो आप समने वाले के आंखों में देखते हुए बात करें। इससे सामने वाले को यह लगेगा कि आप उससे बात कर रहे हैं और वह अपने लिए सम्मान महसूस करेगा। लेकिन आंखों में देखने का भी सही तरीका होना चाहिए, ऐसा न हो कि सामने वाले को लगे कि आप उसे घूर रहे हैं या वह कुछ और गलत समझ ले। इस चीज का खास तौर से ध्यान रखना है।
4. मुस्कुराते हुए बात करें –
जब आप किसी से बात कर रहे हो तो एक हल्की मुस्कान के साथ बात करें। बस यह ध्यान रखें की बहुत ज्यादा ना मुस्कुराए एक सही तरीके से मुस्कुराए जिससे सामने वाले को भी सही लगे।
5. सकारात्मक रहे बात करते समय-
जब आप किसी से बात कर रहे हो तो सकारात्मक शब्द और सोच का सही इस्तेमाल करें। और कोशिश यह भी करें कि सकारात्मक माहौल बना रहे बातचीत करते समय।
6. विषय के अनुसार ही बात करें-
जब आप किसी से किसी विषय पर बात कर रहे हो तो उसी विषय पर बात करें, उस विषय से अलग हटकर बात न करें। और यह भी ध्यान रखें बात करते समय कि ज्यादा विवाद वाले बात न करें जिससे और विवाद बढ़े।
7. किसी की आलोचना न करें-
किसी से बात करते समय, अगर सामने वाला कुछ कह रहा है तो उसकी बात को सुने। कभी भी बातचीत करते समय किसी की भी आलोचना न करें।
8. सामने वाले के बात का सम्मान करें –
बातचीत करते समय जरूरी नहीं दोनों पक्ष का राय एक जैसा हो। कभी-कभी सामने वाले के बात से सहमत होते हुए सम्मानजनक तरीके से बात करें।

अच्छी तरह से किसी से बात करना किसी भी रिश्ते को सही बनाएं रखने का एक अच्छा तरीका होता है। जब हम किसी दूसरे से प्यार से और सम्मान से बात करते हैं तो सामने वाले को अच्छा लगता है और वह भी आपको अच्छा समझता है और सम्मान देता है। हमारे बात करने का तरीका ही एक दूसरे से जोड़ता है।