Winter wedding tips

Winter wedding tips. सर्दियों के मौसम में शादी के लिए तैयार होना महिलाओं के लिए थोड़ा कठिन हो जाता है। सर्दियों में महिलाएं अपने आप को अच्छे से तैयार भी कर लें और ठंड भी न लगे। ऐसे में महिलाओं को कुछ टिप्स को अपनाना होगा और फिर वह अच्छे से तैयार हो जाएगी इस ठंड भरे मौसम में।

1. सही आउटफिट का चुनाव करें-

सर्दियों में खासतौर से शादी के लिए आउटफिट का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन इतना भी मुश्किल नहीं होता, आप सर्दियों में शादी के लिए वेलवेट, सिल्क, ऊनी ब्लेड फैब्रिक वाले कपड़े पहने।

लहंगा, गाउन के अंदर आप थर्मल पहन सकती है जो आपको गर्म रखेगा और ठंडी से भी बचाएगा। और अगर आप साड़ी पहनती है तो फूल स्लिव का ब्लाउज पहनें या ब्लाउज के अंदर थर्मल पहन लें।

2. दुपट्टा या शॉल को स्टाइलिश तरीके से पहने-

दुपट्टा या शॉल आप वेलवेट या सिल्क फैब्रिक का ही पहने और इसे स्टाइलिश तरके से भी रख सकती हैं।आप कश्मीरी शॉल या पशमीना शॉल भी पहन सकती हैं जो काफी स्टाइलिश लगेगा।

3. ज्वेलरी का भी सही चुनाव करें-

ज्वेलरी का भी सही चुनाव करना बहुत आवश्यक होता है। आप नेकलेस के साथ लंबी इयररिंग्स पहन सकती है यह आपको एक अच्छा लुक देगा।

5. सही मेकअप का चुनाव-

सर्दियों में त्वचा ड्राई हो जाती है, इसलिए मॉइश्चराइजर लगाना अपनी त्वचा पर आवश्यक हो जाता है। अपने होंठों का भी ख्याल रखें, उसे मॉइश्चराइज करें उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। आई मेकअप के लिए सर्दी में गोल्डन और कॉपर शेड्स अच्छे लगेंगे। और अपने चेहरे के हिसाब से ही सही मेकअप लुक करें या करवाएं।

5. सही फुटवियर का चुनाव-

सर्दी में फुटवियर का चुनाव करना भी आवश्यक होता है। आप चाहे तो एंब्रॉयडरी जूती, सैंडल या स्टाइलिश बूट्स पहन सकती हैं। आप चाहे तो इन फूटवियर के साथ ऊनी मोजे पहन सकती हैं, जो आपको गर्म रखेगा।

Leave a Comment