Spring roll recipe in hindi

Spring roll recipe in hindi. अगर कुछ चटपटा खाना हो तो स्प्रिंग रोल एक अच्छा विकल्प है। इसे खाना हर कोई पसंद करता है। स्नेक्स में यह डिश आप शामिल कर सकते हैं। इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। अगर स्नैक्स में ऐसी डिश मिल जाए तो मजा ही आ जाए। तो अगर आप चटपटा खाने के शौकीन है तो यह डिश आपके लिए है।

स्प्रिंग रोल कैसे बनाएं –

Spring roll recipe in hindi. स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले अपनी कुछ मनपसंद सब्जियां ले लें और उन्हें अच्छी तरह से धो कर काट लें। फिर इन सब्जियों को भुन लें। इसमें बारिक कटा हुआ लहसुन और अदरक डाल कर भुनें।

अब इसमें हल्दी, नमक स्वाद अनुसार, काली-मिर्च पाउडर, हरी मिर्च (optional), शेजवान चटनी, इन सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से भुन लें।

अब स्प्रिंग रोल शीट ले लें, यह आपको बाजार में मिल जाएगा।

Spring roll recipe in hindi. ध्यान रहे इन सब्जियों को ज्यादा नही पकाना है , इन सभी चीजों को भुनते समय सिरका भी अवश्य डालें। जब यह सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाए तो अब स्प्रिंग रोल शीट लें। और शीट के बीच में यह तैयार की गई स्टाफिंग को डाल दें।

फिर शीट के किनारे पर थोड़ा सा मैदे के पानी का घोल लगाएं और किनारों को अच्छी तरह से चिपका लें। अब इसे रोल करते हुए मोड़ दे।

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और उसमें इन रोल्स को डालकर पका लें। ध्यान रहे तेल ज्यादा गर्म न हो, मध्यम आंच पर ही इन सभी रोल्स को पकाएं।

इन सभी रोल्स को सुनहरा होने तक पकाएं।

और जब यह स्प्रिंग रोल बनकर तैयार हो जाए तो इसे चटनी के साथ मजे से खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।

Leave a Comment