Rice flour chilla recipe

Rice flour chilla recipe. चिला चाहे किसी भी चीज का हो, खाने में हमेशा स्वादिष्ट ही लगता है। वैसे चिला तो अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। लेकिन कुछ चीजें जो उसमें डाली जाती है, वो लगभग एक ही जैसा होता है सभी चिला में।

Rice flour chilla recipe –

Rice flour chilla recipe. चावल के आटे का चिला बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे में बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ टमाटर, लहसुन का पेस्ट या बारीक कटा हुआ लहसुन, जीरा पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, हरी मिर्च (optional)।

अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला ले और एक मिश्रण तैयार कर लें। और साथ ही साथ यह ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला नही होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।

फिर एक तवा लें और उसे गर्म कर लें, और जब तवा गर्म हो जाए तब उस पर इस तैयार मिश्रण को रख कर फैला दें और आंच को मिडियम कर के पकाएं।

जब एक तरफ से चावल के आटे का चिला पक जाए तो दूसरी तरफ से भी पका लें।

और जब यह पक जाए तो गरमा गरम चटनी के साथ खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।

Leave a Comment