Navratri celebration ideas/नवरात्रि को धूमधाम से कैसे मनाएं

Navratri celebration ideas/नवरात्रि को धूमधाम से कैसे मनाएं। नवरात्रि हिंदुओं का और भारत का एक बहुत ही खास त्यौहार है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूप की पूजा होती है और साथ ही साथ व्रत और उपवास भी रखा जाता है। यह त्योहार उत्साह, एकता और आनंद का प्रतीक है।

1. घर की साफ सफाई करें-

नवरात्रि शुरू होने से कुछ दिन पहले से घर की सफाई कर लें और भगवान के स्थान को भी अच्छे तरीके से साफ कर लें। सफाई करने के बाद घर की थोड़ी सी सजावट कर लें जैसे तोरण और फूलों की माला से सजावट कर लें।

2. उपवास और सात्विक भोजन करें-

नवरात्रि में अगर आप उपवास रखते हैं तो उस समय आप सात्विक भोजन ही करें। इस दौरान आप फलाहार ही करें जैसे साबूदाने की खिचड़ी या साबूदाने का खीर, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरी खाएं। उपवास रखना और फलाहार करना एक तरह से स्वास्थ दृष्टिकोण से अच्छा भी माना जाता है।

3. देवी के नौ रूप की पूजा करें-

नवरात्रि में हर दिन देवी का अलग-अलग रूप होता है तो आप देवी के उन सभी रूपों की पूजा करें। अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पूजा और आरती करें।

4. बच्चों को नवरात्रि का महत्व बताएं-

घर में अपने बच्चों को नवरात्रि के बारे में बताएं की इस त्यौहार को कैसे और क्यों मनाया जाता है। देवी के नौ रूप के बारे में बच्चों को बताएं और उनका महत्व भी समझाएं। इस त्योहार से जुड़ी कहानियां भी बच्चों को सुनाएं।

5. डांडिया नाइट का आयोजन-

इस त्योहार पर डांडिया नाइट का भी आयोजन कर सकते हैं। आप डांडिया नाइट में पारंपरिक पोशाक पहन सकते हैं। डांडिया नाइट का आयोजन मनोरंजन ही नहीं बल्कि एकता और उत्साह को भी बढ़ाता है। आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ डांडिया नाइट का आनंद ले सकते हैं।

6. भजन और कीर्तन का आयोजन-

नवरात्रि के अवसर पर आप घर पर ही भजन और कीर्तन के कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने परिवार वालों के साथ मिलकर माता का भजन गा सकते हैं।

Leave a Comment