Malida recipe in hindi. मलीदा एक तरह की मिठाई होती है जो गेहूं का आटा, बाजरे का आटा, रागी का आटा से बनाया जाता है। यह मलीदा स्वास्थ्य दृष्टिकोण से काफी अच्छा होता है। सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद है। यह मलीदा काफी स्वादिष्ट भी होता है।

बाजरे के रोटी का मलीदा –
तो यहां पर बाजरे के रोटी का मलीदा बनाएंगे। ठंड में बाजरा काफी फायदेमंद होता है हमारे शरीर के लिए, क्योंकि यह हमारे शरीर को गर्म रखता है। और आजकल वैसे भी मिलेट्स खाना लोग ज्यादा हेल्दी मान रहे हैं।
बाजरा को हम अंग्रेजी में ‘पर्ल मिलेट’ भी कहते हैं। इसमें फाइबर होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
बाजरे के रोटी का मलीदा बनाने के लिए सबसे पहले बाजरे के आटे को अच्छे से गूंथ लें। आटा को गूंथने के लिए हल्का गर्म पानी का इस्तेमाल करें इससे रोटियां मुलायम होंगी। बाजरे के आटे की रोटी को धीमी आंच पर सेंक लें।
रोटी को अलट पलट कर अच्छी तरह सेक लें, और रोटी करारी होने तक सेकें। जब 4,5 रोटी बना लें तब रोटी को हाथ से ही अच्छी तरह मसलते हुए पाउडर बना लें। अगर हाथ से न हो पाए पाउडर तो मिक्सी में डलकर इसे पीस लें और पाउडर बना लें।

अब इस पाउडर में गुड़ और घी को पिघलाकर डालें। या गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में कर के घी के साथ डालें। अब सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
फिर इस मिश्रण को हाथ पर रखकर लड्डू का आकार दें। या इसे ऐसे ही खा सकते हैं बिना लड्डू बनाए। तो बनकर तैयार हो गया आपका बाजरे के रोटी का स्वादिष्ट मलीदा।
