Chilla recipe in hindi. नाश्ते में चीला एक बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प है। और वैसे भी चीला बनाना काफी आसान होता है। इसे बनाने में कोई टेंशन भी नहीं होता और आसानी से बन भी जाता है। और फिर इस चीले को अपनी मनपसंद चटनी के साथ खाएं।

बेसन चिला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन ले उसमें बारीक कटी हुई प्याज डालें, टमाटर डालें, जीरा पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, हरा धनिया, हरी मिर्च (optional), बारीक कटा हुआ लहसन और अदरक (optional)।
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और एक अच्छा सा मिश्रण तैयार कर लें। फिर एक तवा लें उसे गर्म करें, फिर उसमें इस बेसन के मिश्रण को डाल दें। थोड़ी देर पकाए दोनों तरफ से और जब पक जाए तो चटनी के साथ खाएं।

2. मूंग दाल चीला –
मूंग दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को रात भर या बनाने से 1 घंटे पहले भिगो कर रख दें।उसके बाद इस पस लें। फिर इसमें हरा धनिया, बारीक कटा हुआ प्याज, जीरा पाउडर, हरी मिर्च (optional), बारीक कटा हुआ लहसन और अदरक (optional), नमक स्वाद अनुसार।
और फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और एक अच्छा सा मिश्रण तैयार कर लें।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले तवा गर्म कर लें। फिर जब तवा गर्म हो जाए तब तवे में इस मिश्रण को डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह पका लें। और जब पक जाए तब चटनी के साथ मजे से खाएं।
