अप्पे बनाने की विधि

अप्पे बनाने की विधि। अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो थोड़ा अच्छा भी लगे और एक तरह से नया हो वह खाने में तो अप्पे आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। और वैसे भी यह टेस्ट के साथ एक हेल्थी विकल्प है। अप्पे बनाने में ज्यादा परेशानी भी नहीं है। तो चलिए अब सीखते हैं, कुरकुरे और टेस्टी अप्पे कैसे बनाएं।

अप्पे बनाने की विधि-

अप्पे बनाने की विधि। तो अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप सूजी, आधा कप दही, अपने पसंद की कुछ सब्जियां, बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, काली-मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरी धनिया, नमक स्वाद अनुसार, हरी मिर्च (optional).

अब एक बर्तन लें और उसमें सूजी और दही को अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को तैयार करने के बाद 10 से 15 मिनट तक इसे ढक कर ऐसे ही रख दें।

अप्पे बनाने की विधि। 10 से 15 मिनट बाद अब इसमें अपने पसंद की कुछ सब्जियां, और बाकी की सामग्री डालें, सब कुछ डालने के बाद अब इसे अच्छी तरह से मिला लें। अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छे से मिला लें। ध्यान रहे यह मिश्रण ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। यह मिश्रण ऐसा हो कि यह आप आराम से हाथ में ले सकें।

अप्पे बनाने से थोड़ी देर पहले इसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें। अब हाथ में थोड़ा तेल या घी लगाकर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें और ब्रेड क्रम्ब्स से इसे चारों तरफ से कोट कर लें।

अप्पे बनाने की विधि। अब अप्पे मेकर को गर्म कर लें और उसमें थोड़ा तेल या घी लगा लें। फिर आंच को धीमा कर लें। अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स से कोट किए हुए अप्पे को डाल दें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।

और जब यह पक जाए तो खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।

Leave a Comment