मालपुआ बनाने की विधि। मालपुआ का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे मालपुआ एक स्वादिष्ट और भारतीय मीठा व्यंजन है जो ज्यादातर से यह त्योहारों में बनाया जाता है। और यह काफी स्वादिष्ट लगता है खाने में। मालपुआ एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरह से बनाया जाता है। और इसे बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल भी नहीं है।

मालपुआ बनाने की विधि –
मालपुआ बनाने की विधि। मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप आटा लें, 3 टेबल स्पून सूजी, 2 कप दूध, चीनी आप डाल सकते है अगर चाहते हैं तो नही तो आप गुड़ पाउडर भी डाल सकते हैं या खजूर पीस कर डाल सकते हैं, इलायची पाउडर, सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ, ड्राई-फ्रूट्स आप अपने हिसाब से ले सकते हैं।

मालपुआ बनाने की विधि। मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन ले और उसमें आटा, सूजी डालें उसके बाद दूध और चीनी या जो आप डालना चाहते हैं वो डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि कोई गांठ न आए।
अगर जरूरत पड़े तो पानी मिलाकर भी आप इसे फेंट सकते हैं। अब जब यह अच्छी तरह से तैयार हो जाए तब इसे 15 से 20 मिनट तक ढक कर ऐसे ही रख दें।
आप चाहे आटा, सूजी के साथ चीनी या जो चाहे डालकर बना सकते हैं नहीं तो आप एक बर्तन को चूल्हे पर गर्म कर लें और उसमें पानी डालें।
जब पानी उबलने लगे तो उसमें चीनी डालें और उसे भी अच्छी तरह से उबाले और जब वह अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो चूल्हे को बंद कर दें और इसे एक साइड पर रख दें।
और अब एक कढाई ले और उसमें तेल या घी डाल कर अच्छे से गर्म कर ले और जब कढ़ाई गर्म हो जाए तब आंच को धीमी कर दें।
अब इसमें मालपुआ का घोल डालें और धीमी आंच पर ही सुनहरा होने तक पकाएं।
फिर जब मालपुआ दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए तब इसे तैयार की गई चाशनी में कुछ सेकंड के लिए डूबा कर रखें उसके बाद इस पर अपनी पसंदीदा ड्राईफट्स से गार्निश करके खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।
