Poha tikki chat recipe. चाट खाना तो हर किसी को पसंद होता है। चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। और वो भी चटपटा चाट खाने का मजा ही अलग होता है। तो आज यहां हमलोग सीखेंगे पोहा टिक्की चाट बनाने की विधि।

पोहा टिक्की चाट बनाने की विधि-
Poha tikki chat recipe. पोहा टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले डेढ़ कप पोहा लें, 2 उबला हुआ आलू, लहसन अदरक का पेस्ट, बारीक कटा हुआ धनिया, चाट मसाला, जीरा पाउडर, हल्दी, नमक स्वाद अनुसार, हरी मिर्च (optional), मीठी चटनी, हरी चटनी या घर पर ही आप धनिया या पुदीने की चटनी बना सकते हैं, दही, सेव, थोड़े अनार के दाने।

Piha tikki chat recipe. पोहा टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को पानी से धोकर मुलायम बना ले। फिर इसमें उबला हुआ आलू को मैश कर के पोहे के साथ मिलाएं। अब इसमें लहसन अदरक का पेस्ट, हरी धनिया, नमक, हल्दी, मिलाकर एक अच्छा सा मिश्रण तैयार कर लें।
अब इसे 10 से 15 के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद इसमें कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छे से मिला लें ताकि यह अच्छे से बाइंड हो सके। अब इसकी छोटी-छोटी टिक्की बना लें।
Poha tikki chat recipe. अब एक आयरन कास्ट वाला तवा लें और इस पर तेल लगा कर पहले अच्छे से गर्म कर लें। फिर आंच को मीडियम कर दें। अब इस तवा के ऊपर थोड़ा सा पानी का छिंटा मारे और कपड़े से पोंछ दें इस पानी को।
अब आपने जो टिक्की बनाई है उसे इस तवा पर रखकर दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरा होने तक पका लें।
Poha tikki chat recipe. फिर जब टिक्की बनकर तैयार हो जाए तब एक प्लेट में 3, 4 टिक्की रखकर उस पर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी, जीरा पाउडर, चाट मसाला पाउडर, सेव और जो अनार का दाना आपने निकाला है उसे इसके ऊपर डाल दें। और फिर अब मजे से इस पोहा टिक्की चाट को खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।
