Lauki chilla recipe in hindi

Lauki chilla recipe in hindi. लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों को लौकी खाना पसंद नहीं होता है। लेकिन यहां पर आपको एक बहुत अच्छी रेसिपी लौकी की मिलेगी जिसे आप बार-बार खाना चाहेंगे।

लौकी चिला बनाने की विधि –

Lauki chilla recipe in hindi. अब आईए यहां पर सीखते हैं लौकी चिला बनाने की विधि। तो लौकी चिला बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर उसे बड़े टुकड़ों में काट लें। और फिर अब इसे पतले सिरे से कद्दूकस कर लें।

और लौकी के बीजों को हटा दें। अब कद्दूकस की हुई लौकी को एक बर्तन में डालें और उसमें फिर बारिक कटा हुआ प्याज, लहसन, हल्दी, नमक स्वाद अनुसार, हरी मिर्च (optional).

इसमें थोड़ा जीरा पाउडर, और बेसन डालकर अच्छे-से मिला लें और एक अच्छा सा मिश्रण तैयार कर लें चिला के लिए।

Lauki chilla recipe in hindi. अब एक तवा लें और उसे गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तब उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगा दें और फिर इस तैयार मिश्रण को उस पर रखकर फैला दें।

और आंच को मिडियम ही रखें। दोनों तरफ से अच्छे से इस लौकी के चिला को पका लें। और जब अच्छी तरह से दोनों तरफ से पक जाए तब इसे गरमा गरम चटनी के साथ खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।

Leave a Comment