बथुआ पराठा की विधि। बथुआ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बथुआ को सर्दी का सुपरफूड माना जाता है। बथुआ में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। बथुआ पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह वजन घटाने में सहायक होता है साथ ही साथ हड्डियों और जोड़ो के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
आप बथुआ को किसी भी रूप में खा सकते हैं। बथुआ को आप पराठा, सब्जी, साग के रूप में भी खा सकते हैं।
यदि आपको किसी भी प्रकार कि एलर्जी है या कोई और समस्या है तो पहले डॉक्टर से सलाह ले फिर खाएं।
गर्भवती महिलाएं बिना डॉक्टर के सलाह के न खाएं।
वैसे तो बथुआ स्वास्थ्य दृष्टिकोण से काफी अच्छा है। लेकिन किसी को अगर कोई समस्या है तो उनके लिए सिर्फ यह सलाह है कि डॉक्टर के सलाह के बाद ही खाएं।

बथुआ का पराठा कैसे बनाएं –
बथुआ पराठा की विधि। सबसे पहले ताजा बथुआ लें फिर अच्छी तरह से दो-तीन बार पानी से धो लें। अंत में इसे थोड़े गुनगुना पानी से भी धो लें। जब अच्छी तरह से इसे धो लें उसके बाद इसे बारिक काट लें और इसके डंडियों को हटा दें काट कर।
अब एक कड़ाही लें उसमें थोड़ा तेल डालें फिर उसमें जीरा, लहसुन और सुखी मिर्च डालें और थोड़ी देर उसे भुने। अब इसमें बथुआ डालें फिर थोड़ा नमक डालें और इसे भुने। इसे तब तक भूने जब तक बथुआ का पानी सुख न जाए।
बथुआ पराठा की विधि। जब इसका पानी सुख जाए तब बथुआ को कड़ाई से निकाल लें और इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें। जब यह बथुआ ठंडा हो जाए तब जो आपने आटा गूंथा है उस आटे की लोई बना लें और उसमें इस बथुआ को भर कर बेल लें।
फिर तवा गर्म करें और जब तवा गर्म हो जाए तब इसे तवे पर रखकर पकाएं दोनों तरफ से। और जब पक जाए दोनों तरफ से तो इस बथुआ के पराठे को चटनी या अचार के साथ मजे से खाएं।

दूसरा तरीका – बथुआ पराठा की विधि। बारीक कटा हुआ बथुआ को आटा में मिलाएं फिर इसमें अजवाइन, कलौंजी, थोड़ा नमक मिलाकर अच्छे से गूंथ लें।
अब इस आटा को गूंथने के बाद इसके लोई बना लें और फिर इसे बेल लें अच्छी तरह से।
फिर तवा गर्म करें और जब तवा गर्म हो जाए तब इस पर पराठा को रखकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। आप इसमें तेल या घी भी लगा सकते हैं चाहे आप किसी भी तरीके से बथुआ का पराठा बनाएं।
बथुआ पराठा की विधि। जब पराठा बनकर तैयार हो जाए तब इसे चटनी, अचार के साथ गरमा गरम मजे से खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।
