आंवला खाने के फायदे। आंवला आयुर्वेद में ‘अमृत फल’ के नाम से जाना जाता है। इसमें बहुत अच्छे-अच्छे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटैशियम। आप इस आंवला को चाहे तो अपने हिसाब से अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं। आप इसे जूस, चटनी, मुरब्बा के रूप में खा सकते हैं या पी सकते हैं। आप चाहे इसे किसी भी रूप में खाएं य पिएं यह आपके शरीर को हर तरीके से पोषण ही देगा।

आंवला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे यह आपके पाचन को बेहतर बनाता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी सही रखता है।
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है –
आंवला में विटामिन सी होता है जिससे यह आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपको स्वस्थ रखता है। यह संक्रमण से लड़ने में भी आपकी मदद करता है।

3. हृदय स्वस्थ रखता है-
आंवला में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो आपके हृदय को स्वस्थ रखता है, साथ ही साथ यह हृदय रोग का भी खतरा कम करता है।
4. वजन घटाता है-
आंवला शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है जिससे भी वजन कम करने में मदद मिलती है।
5. त्वचा के लिए फायदेमंद-
आंवला में मौजूद विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रीयों की समस्या कम होती है। आंवला खाने से आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है।

6. बालों को मजबूत बनाए-
आंवला खाने से आपके बाल हेल्दी और मजबूत रहते हैं। यह आपके बालों के जड़ों को मजबूत बनाए रखता है। बालों का झड़ना कम करता है।
आंवला खाने से आपके शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है तो पहले डॉक्टर से सलाह ले फिर खाएं।