Importance of vitamin b12. विटामिन b12 हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। यह विटामिन हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। इस विटामिन को ‘कोबालामिन’ भी कहा जाता है। अगर इस विटामिन की कमी हो जाए तो हाथ पैर में झनझनाहट होने लगती है, थकान और एनीमिया जैसी गंभीर समस्या होने लगती है। इस विटामिन की कमी को आप खान पान से भी दूर कर सकते हैं।
1. अंडा और मांसाहारी भोजन से-
जो लोग अंडा या मांसाहारी भोजन खाते हैं वहां से वे लोग विटामिन b12 ले सकते हैं। मांसाहारी भोजन जैसे चिकन और मछली से भी विटामिन b12 ले सकते हैं।

2. डेयरी उत्पाद-
दूध और डेयरी उत्पाद से भी आप विटामिन b12 ले सकते हैं। जैसे दूध, पनीर, दही से आप विटामिन b12 अच्छी मात्रा में ले सकते हैं।

3. सप्लीमेंट्स-
आप चाहे तो विटामिन b12 के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। लेकिन यह सप्लीमेंट्स आप डॉक्टर के सलाह पर ही लें। क्योंकि कभी-कभी डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेने की भी सलाह देते हैं, अगर आपका विटामिन b12 बहुत ही कम है तो।
