सर्दी में कपड़े कैसे पहने

सर्दी में कपड़े कैसे पहने। जब सर्दियां आ जाती हैं तो‌ सबसे बड़ा सवाल आता है कि कपड़ा कैसे पहनें जो देखने में भी अच्छा लगे और ठंड से भी बचा जा सके। ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग भारी और ज्यादा कपड़े पहन लेते हैं। लेकिन अगर आप कुछ अच्छे टिप्स अपनाएं तो कपड़े पहनने के साथ आप एक अच्छा लुक भी दे सकते हैं अपने कपड़ों का ठंड के मौसम में।

1. सही फैब्रिक का चुनाव करें-

सर्दियों में फैब्रिक का चुनाव करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। सर्दियों में आप ऊनी, फ्लीस, जैसे फैब्रिक के कपड़े पहने। इससे आप सर्दी से भी बचे रहेंगे और आपका शरीर भी गर्म रहेगा। और आपको सर्दियों में ज्यादा लेयरिंग नही पहननी पड़ेगी।

2. ऊनी मोजे पहनें –

सर्दियों में आप ऊनी मोजे ही पहनें। अगर बाहर आप घूमने जा रहे हैं तो ऊनी मोजे ही लगाकर जाएं या बूट्स भी लगा सकते हैं। इसे पहनने से आपके पैर गर्म रहेंगे।

3. कुछ स्टाइल अपनाएं –

महिलाएं अगर बाहर जा रही है कहीं घूमने तो स्कार्फ, ऊनी टोपी पहनकर जा सकती हैं, ये थोड़ा स्टाइलिश भी लगेगा और सर्दी भी नहीं लगेगी। बाजार में बहुत स्टाइलिश ऊनी टोपी और स्कार्फ उपलब्ध है जिसे आप खरीद कर पहन सकती हैं।

4. जैकेट या कोट पहने-

सर्दी में पफर जैकेट आप पहन सकते हैं जो काफी हल्का होता है और साथ ही साथ यह आपको गर्म रखता है। आप चाहे तो लॉन्ग ओवरकोट भी पहन सकती है महिलाएं जो देखने में काफी अच्छा लगेगा और गर्म रखेगा। अगर आप चाहे तो जैकेट के साथ हाई नेक वाले स्वेटर भी पहन सकते हैं।

5. ऊनी सलवार कमीज-

सर्दी में महिलाएं ऊनी सलवार कमीज पहन सकती हैं जो काफी अच्छा लगेगा और एक स्टाइलिश लुक भी देगा। इसके साथ आप भी ले सकती है।

Leave a Comment