Biography of Anjana Om Kashyap

Biography of Anjana Om Kashyap. अंजना ओम कश्यप हिंदी पत्रकारिता कि एक जानी-मानी हस्ती हैं। इन्होंने टीवी न्यूज़ की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अंजना ओम कश्यप अपनी रिपोर्टिंग स्टाइल और डिबेट स्किल्स के कारण भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अंजना ओम कश्यप एक एंकर ही नहीं बल्कि पत्रकारिता की एक मिसाल है जो हर मुद्दे को गहराई से लोगों के बीच रखती हैं और हर दृष्टिकोण को सामने लाने की कोशिश करती हैं।

अंजना ओम कश्यप का जन्म 12 जन 1975 को रांची झारखंड में हुआ था। इनके पिता डॉक्टर ओम प्रकाश तिवारी सेवा में चिकित्सा अधिकारी थे। अंजना ने अपनी पढ़ाई रांची के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पुरी की थी। फिर बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बॉटनी ऑनर्स में स्नातक किया। फिर बाद में उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की।

करियर की शुरुआत:

अंजना ओम कश्यप का पत्रकारिता का सफर 2003 में शुरू हुआ। तब उन्होंने ‘आंखों देखी’ जैसे प्रोग्राम से रिपोर्टिंग की शुरुआत की थी। फिर 2007 में उन्होंने न्यूज़ 24 ज्वाइन किया जहां उनका डिबेट शो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। फिर 2012 के अंत में उन्होंने आज तक से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की, जो आगे चलकर काफी लोकप्रिय हुआ। आज तक में उन्होंने स्पेशल रिपोर्ट जैसे कार्यक्रम में काम किया।

इसमें उनकी एंकरिंग स्टाइल काफी लोकप्रिय हुई लोगों के बीच। और फिर इसी तरह वह आगे बढ़ती गई। कुछ मामलों में उनकी पत्रकारिता पर काफी बहस भी हुई। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें ऐसा बोलते दिखाया गया था कि वह पत्रकारिता के बारे में कुछ अलग बात बोल रही हैं।

लेकिन बाद में यह पता चला कि वह वीडियो फर्जी है। फिर दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फर्जी वीडियो को हटाने का भी आदेश दिया था।

शादी:

अंजना ओम कश्यप की शादी मंगेश कश्यप से हुई जो खुद एक IPS अधिकारी हैं।

Leave a Comment