दिल्ली लाल किला ब्लास्ट

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट। दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार शाम 7 बजे के करीब एक जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका एक कर में हुआ जिस वजह से वहां खड़ी बाकी के करो में भी आग लग गई।

इस धमाके के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं और 10 लोगों की मौत हो गई है। इस धमाके के बाद दिल्ली एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है। इस धमाके की वजह से आसपास की स्ट्रीट लाइट में टूट गई।

इस धमाके के कारण जो घायल हुए हैं उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में ले जाया गया। अमित शाह घायलों से मुलाकात करने के लिए अस्पताल गए। इस धमाके के बाद हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है।

सरकार की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। खासतौर से इन इलाको में जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत जैसे इलाकों में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र में भी सुरक्षा एजेंसी को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने यह जानकारी दी है कि शाम 6:52 पर एक धीरे चल रही कार ट्रैफिक सिग्नल पर रूकी थी, तभी अचानक उसमें धमाका हुआ।

यहां धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ। यह धमाका तब हुआ जब फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम हाइड्रेट मिला। यह अमोनियम हाइड्रेट वही केमिकल है जो विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि यह अमोनियम नाइट्रेट अलग-अलग सूटकेसों में भरा हुआ था।

Leave a Comment