दिवाली में घर कैसे सजाएं

दिवाली में घर कैसे सजाएं। दिवाली रोशनी और खुशियों का बहुत बड़ा त्यौहार होता है। दिवाली के दिन हर कोई अपने घर को सुंदर तरीके से सजाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीप, रंगोली, फूलों की माला, तोरण और भी अलग-अलग तरह की चीजों से घर को सजाते हैं। दिवाली का त्योहार हमारे लिए सुख और समृद्धि लाता है।

दिवाली में घर को सुंदर बनाने का तरीका:

  1. फूलों की माला से घर की सजावट करें। गेंदे की माला के फूल को घर के दरवाजे और दीवारों पर लगा दें। आप चाहे तो बाजार में जो कृत्रिम फूलों की सजावट करने वाला जो माला आता है उसका भी प्रयोग कर सकते हैं।
  2. तरह-तरह के रंग बिरंगे स्वदेशी लाइट्स जो बाजार में उपलब्ध है उसे भी आप घर में लगा सकते हैं। इस लाइट्स से आपका घर सुंदर लगेगा।
  3. डाइनिंग टेबल पर सुंदर सा कोई सेंटरपीस रख दे जैसे फूलदान, आर्टिफिशियल दिया, और भी अच्छे-अच्छे सजावट के समान जो बाजार में उपलब्ध है उसका भी प्रयोग आप कर सकते हैं।
  4. रंगोली दिवाली के त्यौहार को और खुशहाल बना देता है। तो आप इस दिन घर में रंगोली बना सकते हैं, रंगोली आप फूलों की पंखुड़ियों, चावल, रंगों से एक अच्छा सा सुंदर डिजाइन बना सकते हैं।
  5. घर में जिस जगह पर आप पूजा करने वाले हैं उस जगह को भी अच्छे से सजा लें। लाल और पीला कपड़ा से लक्ष्मी माता और गणेश भगवान का स्थान तैयार कर लें।

दिवाली की सजावट केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि यह खुशी और शांति का प्रतीक होता है। इस दिन घर को सजा कर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा को बुलाते हैं और साथ ही साथ लक्ष्मी माता का भी आगमन होता है।

Leave a Comment