धनतेरस पर क्या खरीदें

धनतेरस पर क्या खरीदें। धनतेरस खुशियों का त्यौहार होता है। इस दिन भगवान धन्वंतरी और लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन अगर कोई वस्तु खरीदते हैं तो घर में सुख और समृद्धि आती है। इसलिए ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन नई चीज खरीदना शुभ मानते हैं।

1. सोना और चांदी खरीद सकते हैं –

धनतेरस पर सोने का सिक्का या कोई आभूषण, कोई चांदी की चीज जैसे कोई बर्तन चांदी का, चांदी के मां लक्ष्मी के पैरों के छाप खरीद सकते हैं।

2. कोई सामान –

कोई सामान जैसे मोबाइल, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, घड़ी, कोई घर का सामान, गाड़ी जो आपने खरीदने का सोचा है वह चीज आप इस दिन खरीद सकते हैं।

3. संपत्ति –

अगर आपने कोई संपत्ति खरीदने का सोचा है तो इस दिन आप खरीद सकते हैं।

4. बर्तन खरीदें –

धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के समय धन्वंतरी भगवान अपने हाथों में कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरी के हाथ में पीतल का कलश था, इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

5. झाड़ू खरीदना –

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। झाड़ू को घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना जाता है। इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख समृद्धि आती है

धनतेरस का दिन सिर्फ खरीदारी का दिन नहीं होता है बल्कि यह त्योहार खुशियों का प्रतीक होता है। चाहे आप इस दिन कुछ भी खरीदें वह आपके घर में आपके लिए सुख और समृद्धि लाती है।

Leave a Comment