कढ़ी चावल कैसे बनाएं

कढ़ी चावल कैसे बनाएं। कढ़ी चावल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे कढ़ी चावल हर राज्य में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। अक्सर लोग कहते हैं की यार कढ़ी चावल नहीं खाया तो क्या खाया। बहुत लोगों को कढ़ी चावल काफी पसंद होता है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में कढ़ी अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है, लेकिन मुख्य रूप से इसमें बेसन और दही का इस्तेमाल किया जाता है । वैसे भी कढ़ी स्वास्थ्य दृष्टिकोण से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। कढ़ी में बहुत अच्छे अच्छे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।

वैसे कढ़ी सदाबहार खाना है, क्योंकि यह खाना हमेशा हर किसी को पसंद होता है। कढ़ी को हमेशा लोग बड़े मन से खाते हैं। इस कढ़ी को लोग चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। इसलिए तो “कढ़ी-चावल” सबसे मजेदार और प्रसिद्ध खाना है।

कढ़ी में प्रोटीन, अच्छा फैट, आयरन पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। कढ़ी हमारे गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है।

कढ़ी के लिए आवश्यक सामग्री:

दही, बेसन, हल्दी पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, हींग, करी पत्ता, राई, हरी मिर्च (optional) ।

कढ़ी बनाने की विधि:

कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले दही और बेसन का घोल तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही और बेसन को अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न बने। अब इसमें हल्दी डालकर कर मिला लें।

एक कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा तेल डाल कर गरम कर लें, अब इसमें राई और रिंग डालें साथ ही अगर आप मिर्च खाते हैं तो डाल लें। जब राई और हींग कड़क जाए तब इसमें करी पत्ता डाल दें और थोड़ी देर भून लें।

अब इसमें दही और बेसन का तैयार किया हुआ घोल डाल दें। और आंच को धीमा कर दें, फिर इसे धीमी आंच पर ही कुछ देर पकाएं जब तक कढ़ी अच्छे से उबलकर गाढ़ी न हो जाए ।

एक और बात को ध्यान में रखें कि जब कढ़ी उबलने लगे तो उसमें नमक डालकर अच्छे से मिला ले और फिर इसे थोड़ी देर और पकाएं।

कढ़ी का स्वाद और बढ़ाने के लिए इसमें ऊपर से सूखी मिर्च और थोड़ा सा राई डलकर तड़का लगा सकते हैं।

वैसे कई जगह कढ़ी को कुछ लोग ऐसे ही खाते है, लेकिन कुछ लोग कढ़ी को पकौड़े के साथ खाना पसंद करते हैं। जैसे कढ़ी पकौड़ा और चावल बड़े चाव से खाते हैं। तो अगर आप कढ़ी के साथ पकौड़ा खाना पसंद करते हैं तो पकौड़ा बनाकर कढ़ी में डाल कर खा सकते हैं। आप कढ़ी पकौड़ा और चावल मजे से खा सकते हैं। कढ़ी तो बन गई अब आप चावल बना कर खाएं आनंद से।

Leave a Comment