अष्टमी की पूजा कैसे करें

अष्टमी की पूजा कैसे करें। भारत में नवरात्रि को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार खुशियों और उल्लास से भरा होता है। नवरात्रि पर हर दिन मां के नौ रूप की पूजा होती है। और नवरात्रि की अष्टमी तिथि के पूजा का विशेष ही महत्व होता है, क्योंकि इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है। और मान्यता है कि अष्टमी की पूजा करने से धन, सुख, समृद्धि और जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी की पूजा करने से हमारे कष्ट दूर होते हैं और सुख की प्राप्ति होती है। अष्टमी तिथि को पूजा करने से हमारे जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि का अपना अलग ही महत्व है

अष्टमी की पूजा कैसे करें:

सबसे पहले प्रातः उठकर स्नान कर लें। घर के पूजास्थल को अच्छे तरीके से साफ कर लें।

मां दुर्गा के प्रतिमा के सामने बैठ कर पूजा करें। दीप और अगरबत्ती जलाएं, फूल चढ़ाएं, मां को भोग लगाएं। साथ ही साथ रोली और चावल चढ़ाएं, मां दुर्गा को चुनरी और श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा या कोई मंत्र पढ़ें।

मां को भोग अर्पण के लिए हलवा, पुरी और चना चढ़ाएं या कोई फल और मिठाई भी भोग लगा सकते हैं।

जब मां की पूजा कर ले तब मां की आरती परिवार वालों के साथ मिलकर करें। इससे घर में एकता बनी रहेगी।

अष्टमी के दिन खास क्या करें:

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को दीपक अवश्य जलाएं, इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है। और साथ ही साथ मां को श्रृंगार का भी सामान अवश्य चढ़ाएं।

Leave a Comment