Review of movie widow’s game 2025/Netflix movie

Review of movie widow’s game 2025/Netflix movie. यह एक स्पेनिश क्राइम थ्रिलर फिल्म है। और यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में हर पल कोई न कोई सस्पेंस बना रहता है।

“Widow’s game” 2025 फिल्म की कहानी क्या है:

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, तो इस फिल्म को आप यहां से देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी अगस्त 2017 में शुरू होती है, वैलेंसिया की एक पार्किंग लॉट में एक लाश मिलती है। यह लाश एंटोनिया नाम के एक शख्स का होता है, जिसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई होती है।

और यहीं से शुरू होती है कहानी, इस हत्याकांड की जांच की जिम्मेदारी ईवा को दी जाती है। अब कहानी शुरू होती है मारिया की जो एक अस्पताल में नर्स होती है और यह लाश उसी के पति की होती है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर मारिया के पति की हत्या की किसने।

फिर ईवा को इस केस की जांच के दौरान ऐसी बात पता चलती है जिसे देख कर वह भी हैरान रह जाती है। ईवा को यह पता चलता है कि मारिया अपने पति को धोखा दे रही थी उसका किसी और के साथ भी अफेयर था। पति को उसके अफेयर के बारे में पता चल जाता है, लेकिन मारिया इसके लिए अपने पति से माफी मांगती है और उसका पति उसे इसके लिए माफ कर देता है।

ईवा को यह भी पता चलता है कि जिस अस्पताल में वह काम करती है, उस अस्पताल के एक सहकर्मी के साथ उसका अफेयर होता है। अस्पताल के सहकर्मी के साथ अफेयर रखने के साथ-साथ मारिया एक और अफेयर रखती है।

फिर कहानी धीरे धीरे आगे बढ़ती है, ईवा को पता चलता है कि मरिया के तो कई प्रेम संबंध है। फिर ईवा को शक होता है कि मारिया ने ही अपने पति की हत्या की है। कहानी बहुत दिलचस्प होती है, अगर आप सस्पेंस थ्रिलर से भरा हुआ फिल्म देखना पसंद करते हैं तो इस फिल्म को जरूर देख सकते हैं।

Leave a Comment