मेट्रो इन दिनों फिल्म 2025 का रिव्यू जानें हिंदी में/Review of movie metro in dino 2025 in hindi. मेट्रो इन दिनों फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। इस फिल्म का यह एक अनोखा टाइटल भी है और इसमें बहुत अच्छे अच्छे कलाकार को भी लिया गया है। आईए जानते हैं आगे इस फिल्म के बारे में।

इस फिल्म में कलाकार है-
आदित्य रॉय कपूर
अनुपम खेर
पंकज त्रिपाठी
सारा अली खान
नीना गुप्ता
कोंकणा सेन शर्मा
फातिमा सना शेख
अली फज़ल
तो यह टैलेंटेड और बड़े-बड़े कलाकार ने इस फिल्म में काम किया है।
मेट्रो इन दिनों फिल्म 2025 की कहानी क्या है:
इस फिल्म की कहानी एक आधुनिक प्रेम कहानी और उनके रिश्तों के बारे में है। इस फिल्म में अलग-अलग किरदारों की अलग-अलग कहानी है। लेकिन इनकी कहानी एक दूसरे से जुड़ती हुई दिखाई देती है इस फिल्म में।
इस फिल्म में लगभग 8 किरदार है।
तो कहानी शुरू होती है सबसे पहले मोंटी (पंकज त्रिपाठी) और काजोल(कोंकणा सेन शर्मा) से जिनकी एक 15 साल की बच्ची भी है। दोनों किसी जमाने में मिले थे एक दूसरे से और फिर एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और फिर दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। लेकिन अब वही प्यार नहीं रहा उन दोनों के बीच। दोनों की जिंदगी अब अलग होती है, दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते। वही मोंटू अपनी जिंदगी में कुछ बदलाव चाहता है, जिससे वह एक डेटिंग एप का भी सहारा लेता है।
अब दूसरी कहानी आती है काजोल की मां(नीना गुप्ता) शिबानी की जो सालों से अपने पति के साथ रहते हुए भी ऐसा लगता है कि मानो उस घर में कोई है ही नहीं। शादी में एडजस्ट करते-करते शिबानी कब अपना अस्तित्व खो बैठी उसे पता ही नहीं लगा। वहीं कोलकाता में रहने वाले परिमल (अनुपम खेर) अपनी बीवी और बेटे को खोने के बाद वह एकदम अकेला रह गए। परिमल अपनी बहू झिनुक (दर्शना बानिक) के साथ रहते हैं जो उनका बहुत अच्छे-से सेवा देखभाल करती है।
शिबानी की छोटी बेटी चुमकी(सारा अली खान) पूरी तरह से कंफ्यूज रहती है हमेशा। एमबीए करने के बाद चुमकी एक बड़ी कंपनी में काम कर रही होती है जहां उसको उसका बॉस काफी परेशान कर रहा होता है। लेकिन डर से यह बात चुमकी किसी को नहीं बताती है। चुमकी का एक बॉयफ्रेंड भी होता है जिसका नाम पार्थ (आदित्य रॉय कपूर) है, जो बिल्कुल मस्त मौला है और रोज किसी न किसी लड़की के प्यार में पड़ता ही रहता है।
वही पार्थ के दोस्त हैं श्रुति (फातिमा सना शेख) और आकाश (अली फज़ल) दोनों लॉन्ग डिस्टेंस में रहते थे, लेकिन बाद में परिवार वालों ने दोनों की शादी करवा दी। वही शादी के बाद आकाश का म्यूजिशियन बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया। वह एक डेस्क जॉब करता है, इसी बीच श्रुति प्रेग्नेंट हो जाती है।
फिल्म में म्यूजिक किसने दिया है:
फिल्म में म्यूजिक प्रीतम ने दिया है, और काफी खूबसूरत गानें हैं इस फिल्म के। इस फिल्म में रोमांटिक और काफी अच्छे गाने हैं।
इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या है:
इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही काफी शानदार प्रदर्शन दिया है। यह फिल्म लोगों को पसंद आई है साथ ही साथ युवाओं को भी यह फिल्म काफी पसंद आई है। रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की रेटिंग भी काफी अच्छी है।
