स्वादिष्ट और परफेक्ट खीर बनाने की विधि/How to make tasty and perfect kheer in hindi

स्वादिष्ट और परफेक्ट खीर बनाने की विधि/How to make tasty and perfect kheer in hindi. तो आईए जानें स्वादिष्ट और परफेक्ट खीर बनाएं कैसे स्टेप बाय स्टेप हिंदी में।

खीर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि यह है ही इतना स्वादिष्ट। खीर एक ऐसा डेजर्ट है जो कि हर घर में बनाया जाता है। चावल से बनी यह खीर बच्चे, बड़े, बूढ़े सबको पसंद होता है। बनाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है बस थोड़ा सा समान खीर के लिए और थोड़े से टिप्स, फिर क्या बन के तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट खीर।

खीर को पायसम भी कहा जाता है। यह पायसम शब्द संस्कृत से लिया गया है। जिसे पायस भी कहते हैं, यह दूध या दूध से बनी डिश होती है। आपको क्या पता है यह खीर दिशा भारत में कैसे आया?? तो चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे छुप इतिहास। वैसे खीर के बारे में महाभारत और रामायण तक में इसके बारे में बताया गया है। यह खीर दक्षिण भारत में गुड़ के साथ बनाई जाती है। और यह खीर सिर्फ भारत में नहीं बल्कि रोम से लेकर ईरान तक प्रसिद्ध है। आपको बता दें रोम के लोग खीर को पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए खाते हैं।

खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री:

1 लीटर फुल क्रीम दूध वैसे दूध की मात्रा आप अपने हिसाब से ले सकते हैं जितने लोगों के लिए आपको पकाना है, चावल की भी मात्रा आप अपने हिसाब से ले सकते हैं जितने लोगों के लिए आपको बनाना है, चीनी भी वैसे ही लोग के हिसाब से आपको लेना है, आधा चम्मच इलायची पाउडर, केसर के छह सत धागे, ड्राई-फ्रूट्स आप अपने हिसाब से ले सकते हैं।

आईए जाने अब खीर बनाने की विधि:

खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाले और जब दूध उबल जाए उसके बाद चावल को अच्छे तरीके से धो कर दूध में डालें। उसके बाद इसे चलाते रहें ताकि चावल नीचे ना चिपके। जब चावल आधा पक जाए तब धीमी आंच कर दें और फिर इसे पकने दें थोड़ी देर। और धीमी आंच पर खीर को तब तक पकाएं जब तक खीर थोड़ी गाढ़ी ना हो जाए।

और फिर जब चावल अच्छे तरीके से पक जाए तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। और फिर इसमें केसर और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालें और तीन से चार मिनट तक इसे पकाएं और फिर चूल्हे की आंच को बंद कर दें। और फिर इसे खुद खाएं और अपने परिवार वालों को भी खिलाएं।

Leave a Comment