महिलाओं क लिए अलग-अलग स्टाइल के सूट/Different style of suit for women. महिलाओं के लिए सूट एक अच्छा विकल्प माना जाता है, क्योंकि आजकल अलग-अलग स्टाइल के सूट है बाजार में, सबसे बड़ी बात अगर कोई सूट आपको पसंद आए तो उसे आप ऑनलाइन ऑर्डर देकर भी मंगवा सकते हैं। महिलाओं के लिए सूट एक आरामदायक और ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ एक अच्छा और स्टाइलिश लुक भी देता है। अलग-अलग अवसर के लिए आप अलग-अलग स्टाइल के सूट भी चुन सकती हैं। तो यहां पर आपको अलग-अलग स्टाइल के सूट के बारे में जानने को मिलेगा।
1. चूड़ीदार सूट-
यह सूट भी काफी अच्छा और ट्रेंडी लुक देता है महिलाओं को। इसमें लंबे कुर्ते के साथ चूड़ीदार सलवार पहना जाता है। सूट आप कभी भी पहन सकती हैं चाहे आप ऑफिस जा रही हो, कोई फंक्शन में, कोई त्यौहार पर, ऐसे भी आप इसे पहन सकती हैं।

2. प्लाजो सूट-
इसमें लंबा कुर्ता और नीचे फैली हुई पैंट की तरह प्लाजो पहना जाता है। यह भी काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देता है। इसे आप कहीं भी पहन के जा सकती हैं चाहे वह ऑफिस हो, कोई फंक्शन हो, कॉलेज, किसी भी नॉर्मल पार्टी या कहीं रिश्तेदार के यहां भी इसे पहन कर जा सकती हैं।

3. इंडो-वेस्टर्न सूट-
यह सूट एक खास तरह का सूट है इस में पारंपरिक और मॉडर्न फैशन दोनों मिक्स है, इसलिए इसका नाम इंडो वेस्टर्न सूट है। इस सूट में ट्रेडिशनल डिजाइन के साथ वेस्टर्न डिजाइन भी होता है। इस सूट को आप शादी में, कोई भी त्योहार में, आप इसे किसी पार्टी में भी पहन सकती हैं।

4. पटियाला सूट-
यह सूट भी काफी अच्छा लगता है पहनने में। इसमें छोटे कुर्ते और ढीली सलवार पहनी जाती है जिसे हम पटियाला सलवार बोलते हैं। यह सूट भी काफी अच्छा और स्टाइलिश लुक देता है। इसे आप कोई भी त्यौहार, कहीं जाना हो, कॉलेज या ऐसे भी पहन सकती हैं।

5. अनारकली सूट-
यह सूट भी काफी अच्छा है, वैसे अगर बात करें इस सूट की तो यह डिजाइन बहुत समय पहले से चला रहा है। आजकल तो इसके बहुत अलग-अलग नए डिजाइन भी आ गए हैं। इस सूट में फ्लेयर वाली डिजाइन होती है जो काफी खास होती है। यह सूट खास तौर से शादी और त्योहार में पहनने के लिए एक अच्छा विकल्प है। और यह सूट काफी अच्छा और खूबसूरत लुक देता।

तो यह रहे कुछ बेहतरीन, खूबसूरत आकर्षक सूट के डिजाइन आप कभी भी कहीं भी पहन सकती हैं। कोई त्यौहार हो या कोई शादी हो, या अपनी बुआ के बेटे के मुंडन में जाना है तो इस तरह के सूट आप आसानी से पहन सकती हैं।