पार्टी के लिए वेस्टर्न ड्रेस कैसे चुनें/How to choose western dress for party. आजकल पार्टियों में वेस्टर्न ड्रेस पहनने का काफी ट्रेंड चला है। पार्टी कैसी भी हो, चाहे वह बर्थडे पार्टी हो या फ्रेंड्स के साथ गेट टूगेदर हो या कहीं कोई ऐसे ही पार्टी हो या कहीं-कहीं तो थीम बेस्ड भी पार्टीयां होती हैं। इन पार्टियों में जाने से पहले अपनी ड्रेस का चुनाव करना काफी महत्वपूर्ण होता है और साथ ही साथ अपने लुक का भी ख्याल रखना होता है। इनमें सबसे बड़ी बात यह आ जाती है कि सबसे अच्छा और सही ड्रेस का चुनाव कैसे करें।

पार्टी के लिए वेस्टर्न ड्रेस का चुनाव करते समय इन बातों का रखें ख्याल:
- सबसे पहले रखें पार्टी के प्रकार को ध्यान में–
सबसे पहले आप यह जाने की आप जिस पार्टी में जा रही है वह किस प्रकार की पार्टी है, क्या वह बर्थडे पार्टी है या क्या वह कोई ऑफिस पार्टी है या क्या वह फ्रेंड्स के साथ कोई गेट टूगेदर पार्टी है, सबसे पहले इसका पता करें तभी आप अपनी ड्रेस का अच्छी तरह से चुनाव कर पाएंगी।
और जब पार्टी का पता चल जाए कि किस प्रकार की पार्टी है तो अब आप अपनी ड्रेस का चुनाव सही तरीके से कर पाएंगी। अगर ऑफिस पार्टी है तो आप वन पीस मिडी, स्कॉर्ट के साथ टॉप, मिडी गाउन, जंपसूट, स्लीवलेस टॉप के साथ जींस। अगर बर्थडे पार्टी है तो मिडी या लॉन्ग गाउन, फ्रॉक जैसा कोई ड्रेस, ऑफ शोल्डर गाउन। और अगर फ्रेंड्स के साथ गेट टूगेदर पार्टी है तो बॉडीकॉन ड्रेस, शॉर्ट ड्रेस, शॉर्ट्स के साथ शर्ट या टॉप पहन सकती हैं।










2. पार्टी के लिए वेस्टर्न ड्रेस के रंग का चुनाव भी सही तरीके से करें-
अगर पार्टी रात में है तो आपको ब्लैक, रेड, ब्लू या रेड वाइन रंग के वेस्टर्न ड्रेस पहनने चाहिए। लेकिन पार्टी अगर दिन में है तो आपको पिंक, लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन, पर्पल जैसे रंगों के वेस्टर्न ड्रेस पहनने चाहिए।

3. पार्टी के लिए वेस्टर्न ड्रेस का चुनाव करते समय ड्रेस की फिटिंग वह कपड़ा आपके लिए आरामदायक है या नहीं इसका भी आपको खास ख्याल रखना है।
4. पार्टी के लिए वेस्टर्न ड्रेस के साथ कौन सी जूलरी अच्छी और सही लगेगी उसका भी ख्याल आपको खास रखना है।

5. पार्टी के लिए जो आपने वेस्टर्न ड्रेस पहनी है उसके साथ कौन सी चप्पल सही और अच्छी लगेगी इसका भी आपको खास ख्याल रखना है।

पार्टी के लिए अपने मेकअप और हेयर स्टाइल का भी खास ख्याल रखना है आपको कि कौन सी मेकअप और हेयर स्टाइल आपकी वेस्टर्न ड्रेस के साथ सही और अच्छी लगेगी।



तो इस तरह से आप कर सकते हैं किसी भी प्रकार की पार्टी में जाने से पहले तैयारी। अगर तैयारी अच्छी होगी तो आप खुद तो अच्छी लगेंगी ही साथ ही साथ उस पार्टी में भी आप छाई हुई रहेंगी। खूबसूरत और अच्छा दिखना हर किसी की इच्छा होती है, तो क्यों ना हम अच्छा दिखे। पार्टी तो बस साथ मिलकर खुशियां मनाना और खुशियां बांटने का एक मौका होता है। तो यही अच्छा रहेगा कि जब भी आप पार्टी में जाएं तो अपने आप को सही तरीके से रखें और पार्टी का भी सही चुनाव करें कि जिस पार्टी में आप जा रही हैं वह पार्टी सही है या नहीं तो इसका भी आपको खास ख्याल रखना है।
पार्टी में जाएं अवश्य लेकिन आपको अपना ख्याल भी रखना है, खुश भी रखना है और पार्टी को एंजॉय भी करना है। इस तरह से पार्टी के लिए वेस्टर्न ड्रेस चुनें। कभी-कभी पार्टी के दिन को उत्सव की तरह भी मनाया जाता है। क्योंकि उस दिन हर कोई काफी खुश रहता है, पार्टी की वजह से, ढेर सारी मस्ती होती है, कुछ खेल और कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है उसे दिन ताकि उस पार्टी में आए बाकी लोग भी इसका आनंद ले सकें।

