3 yogasan for flexibility. योगासन हमारे शरीर को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखता है। हम सभी को नियमित रूप से योगासन करना चहिए, जिससे हमारा शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रह सके। अगर हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तब हम खुद अच्छा महसूस करेंगे और हर बीमारी से दूर रहेंगे।
यह आसन आपके रीढ की हड्डी को मजबूत बनाता है और स्वस्थ रखता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं फिर हथेलियों को कंधों के नीचे रखें।
फिर सांस लेते हुए धीरे धीरे छाती को ऊपर उठाएं, नाभि तक का भाग जमीन से सटा रहने दें। इस अवस्था में 10 से 15 सेकंड रहे और नॉर्मल सांस लेते रहे।
यह आसन आपकी पीठ, गर्दन को मजबूत बनाता है।

2. Lotus pose (पादासन) –
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर पालथी मार कर बैठ जाएं और अपनी पीठ को सीधी रखें। हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें।
फिर आंख बंद करके गहरी सांस ले। इस अवस्था में 5 से 10 मिनट तक बैठे।
इस आसन को करने से आपके कुल्हे और टखने की अकड़न दूर हो जाएगी।

3. Child pose (बलासन) –
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं, फिर दोनों एड़ियों पर अपने नितंब रखें।
फिर आगे की और झुकते हुए माथे को अपने जमीन से लगाएं और हाथों को आगे की ओर रखें।
इस अवस्था में 2 से 3 मिनट तक रहे और गहरी सांस लेते रहें।
इस आसन को करने से आपका तनाव कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।

अगर आपको इनमें से कोई भी आसन नहीं आता है तो सबसे पहले इन आसनों को अच्छे-से सीख ले फिर खुद करें।
अगर आपको इनमें से कोई भी आसन आता नहीं है तो खुद से करने की कोशिश न करें पहले सीख लें, फिर करें।
आपको किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत हो शरीर में तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह ले फिर करें इन आसनों को।