स्वादिष्ट पैनकेक कैसे बनाएं/पैनकेक बनाने की विधि। आईए जानते हैं यहां घर पर ही स्वादिष्ट पैनकेक कैसे बनाएं। यह पैनकेक सभी को बहुत पसंद होता है और बच्चों को तो यह बहुत ज्यादा पसंद होता है। पैनकेक आप आटे का बना सकते हैं, रागी के आटे का बना सकते हैं या ओट्स का भी बना सकते हैं, यह एक हेल्दी सा पैनकेक हो गया।
आईए जानते हैं अब पैनकेक के इतिहास के बारे में। हजारों साल पहले लोग अनाज और पानी को मिलाकर साधारण-सी आटे की गोलियां बनाकर आग पर सेकते थे। उस समय दूध, चीनी, अंडा तो था नहीं जो डाले इसमें, तो ऐसे ही आटे की गोलियां बनाकर और सेक कर खाते थे।
अमेरिका में पहले के दिनों में इसे “जॉनी केक” कहा जाता था जो कुट्टू के आटे से बनाया जाता था। वैसे अमेरिका के लोग नाश्ते में ज्यादातर पैनकेक खाना ही पसंद करते हैं। आज इसे दुनिया भर में लोग खाते हैं। कहीं-कहीं इसे लोग अपनी तरह से भी बनाते हैं।

वैसे तो पैनकेक बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आप उसे हेल्दी बनाना चाहते हैं तो मैदे की जगह आप आटा, रागी का आटा या ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, दो केला ले लें या अगर आप अंडा खाते हैं तो आप अंडा का इस्तेमाल कर सकते हैं, अब इसको अच्छी तरह मिक्स करने के हिसाब से दूध ले लें, चीनी ले लें या उसकी जगह आप गुड़ या खजूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, हाफ टेबल स्पून के हिसाब से इसमें घी या तेल डालें, हाफ टी स्पून वैनिला एसेंस (optional)


पैनकेक बनाने की विधि:
सबसे पहले मैदा या जो भी आप आटा लेंगे या ओट्स उनको आप दूध के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें एक बाउल में।
अब इसमें केले को अच्छी तरह से मैश कर लें या उसे पीस लें और फिर इसे बैटर के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें, अगर आप अंडा लेते हैं तो एक अंडे को फोड़ के इसमें डालें और अच्छी तरह से बैटर के साथ मिक्स कर लें।
अब इसमें चीनी, गुड़ या खजूर जो भी आप डालना चाहते हैं उसे डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
आप चाहे तो इसमें वनीला एसेंस भी मिला सकते हैं।
अब इसमें हाफ टेबल स्पून के हिसाब से घी या तेल डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।


पैनकेक कैसे बनाएं:
पैनकेक बनाने के लिए एक नॉन स्टिक तवा ले लें और उसे बिल्कुल धीमी आंच पर गर्म होने दें, ज्यादा तेज आंच पर नॉन स्टिक तवे को गरम ना करें बिल्कुल धीमी आंच पर इसे गर्म होने दें और धीमी आंच पर ही पैनकेक को भी पकाएं।
जब नॉन स्टिक तवा गरम हो जाए तब इस पर पैनकेक के बैटर को अच्छी तरह से फैला दें और धीमी आंच पर ही पकने दें, जब एक साइड से पक जाए पैनकेक तो दूसरी साइड को भी अच्छी तरह से पका लें।
अब जब पैनकेक आपका अच्छी तरह से पक जाए तब इसे एक प्लेट में निकालें फिर इस पर आप हनी, लगाएं, पीनट बटर लगाएं या चॉकलेट सिरप लगाकर खाएं यह बिल्कुल आपकी मर्जी है। आप जैसे चाहे वैसे खा सकते हैं पैनकेक को। इस स्वादिष्ट पैनकेक को खुद खाएं और अपने परिवार वालों को भी खिलाएं।

