साडी पहनने का सबसे आसान तरीका स्टेप-बाय-स्टेप | How to wear saree step by step in hindi |

सारी भारतीय परिधान की एक प्राचीन और पारंपरिक पहनावा है। सारी भारतीय नारी की शालीनता और सौंदर्य का प्रतीक है। बनारसी, कांजीवरम, बंधनी, चंदेरी जैसे अनेक प्रकार की साड़ियां हैं।

आज के समय में साड़ी केवल पारंपरिक अवसरों जैसे विवाह और त्योहारों में पहनने तक ही सीमित हो गया है। लेकिन कहीं कहीं इसे फैशन और आधुनिक जीवन शैली का भी हिस्सा माना जाने लगा है।

साड़ी कैसे पहने –

साड़ी पहनने से सबसे पहले पेटिकोट और ब्लाउज पहन लें। उसके बाद साड़ी का सादा हिस्सा कमर के दाहिने ओर से टक कर लें और दूसरा हिस्सा कमर के दूसरी साइड टक कर लें।

साड़ी के नीचे का बॉर्डर समतल रखें अगर आपको बहुत लंबा लगे तो साड़ी को पेटीकोट में थोड़ा और टक कर लें।

अब बारी आती है प्लीट्स बनाने की तो खुली साड़ी से 5-8 प्लीट्स बराबर चौड़ाई की बना लें और प्लीट्स का निचला किनारा एक लाइन में रखें।

अब प्लीट्स को नाभि से थोड़ा बाईं ओर पेटीकोट में अच्छी तरह टक कर लें। आप चाहे तो पिन लगाकर प्लीट्स को सेट कर सकते हैं वैसे अगर आप नहीं लगाना चाहे पीन प्लीट्स में तो नहीं भी लगा सकते हैं।

अब बारी आती है साड़ी के पल्लू की, तो पल्लू को अब खुला छोड़े या आप उसकी प्लीट्स भी बना सकते हैं और फिर पल्लू को पीन से टक कर लें।

अब बारी आती है फाइनल टच की, तो साड़ी की प्लीट्स को हल्का खींचकर सीधा कर लें और बॉर्डर लाइन को भी सही तरीके से जांच ले।

Leave a Comment