शादी का कपड़ा कैसे चुनें/How to choose best wedding dress. कभी-कभी शादी में अपने लिए पहनने के लिए कोई भी ट्रेडिशनल कपड़ा चुनना थोड़ा मुश्किल होता है। तो आईए जानें शादी के लिए कपड़े का चुनाव कैसे करें।
विवाह एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है। यह दो दिलों के साथ साथ दो परिवारों का भी मिलन होता है। विवाह संस्कार का जीवन, समाज एवं धार्मिक दृष्टिकोण से इसका अधिक महत्व है। शादी एक पवित्र बंधन है, जिसके द्वारा दो लोगों के आत्मा का भी मिलन होता है। भारत के विभिन्न जगहों में हर शादी के अपने अलग-अलग रीति रिवाज हैं। शादी सिर्फ एक शादी नहीं होती बल्कि यह संस्कृति, परंपरा और खुशियों का संगम होता है।

शादी के लिए सबसे अच्छा ट्रडिशनल कपड़ा कैसे चुनें:
शादी में हर कोई खास और अलग दिखना चाहता है। ऐसे में अपने लिए सबसे अच्छा और सही ट्रेडिशनल कपड़ा चुनना बहुत जरूरी होता है।
(l) शादी के लिए ट्रेडिशनल कपड़े के रंग का खयाल अवश्य रखें-
आजकल ज्यादातर शादियां एक थीम के अनुसार ही होती हैं। लेकिन कहीं-कहीं बीना थीम के भी होती हैं। अगर थीम बेस्ड शादी है तो कपड़ों का चुनाव कैसे करें जैसे अगर अगर शादी में कोई रंग का चुनाव हो रखा है कि इसी रंग के कपड़े सभी को पहन के आने हैं तो फिर आपको उसी रंग के कपड़ों का चुनाव करना है और पहनना है। लेकिन अगर थीम बेस्ड नहीं है तो शादी रात में है तो आप इस रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहन सकते हैं जैसे रॉयलब्लू, गोल्डन, लाल, मैरून, हल्का गुलाबी जैसे रंगों का कपड़ा आप पहन सकते हैं।

(ll) शादी के लिए ट्रेडिशनल कपड़ा चुनते समय फैब्रिक का ध्यान अवश्य रखें-
जो भी आप ट्रडिशनल कपड़ा अपने लिए चुने तो उसमें उसके फैब्रिक का भी ध्यान रखें जैसे कपड़ा सिल्क का है या जॉर्जेट है या पाली जॉर्जेट है या कॉटन है या पॉली सिल्क है या ऑर्गेंजा है। जो भी ट्रेडिशनल कपड़ा आप पहने वह पहनने में आपको आरामदायक महसूस हो इसका भी आपको ध्यान रखना है। जिसे पहनने में आपका लुक बिल्कुल सही और सबसे अच्छा हो।

(lll) शादी में अपनी ज्वेलरी चुनते समय उसका खास ध्यान रखें-
आपका लुक पूरा तभी होगा जब आप सही और अच्छा ज्वेलरी अपने कपड़े के अनुसार पहनेंगे। आप चाहे ज्वेलरी में चोकर सेट या और भी ज्वेलरी सेट जो ट्रेंड में है उसे पहन सकती हैं। या फिर कानों में बड़े-बड़े झुमके गले में कोई एक नेकलेस जैसा कुछ आप डाल सकती हैं। लेकिन जो भी आप ज्वेलरी पहने वह आपके कपड़े के साथ सही अवश्य लगे।

(lV) अब अपने चप्पल का भी सही चुनाव करें-
चप्पल पहनते समय खास तौर से यह ध्यान अवश्य रखें की जो आप चप्पल पहन रही हैं वह आपके लिए आरामदायक है या नहीं और वह आपके पहने हुए कपड़ों के साथ सही लग रहा है या नहीं।

(V) शादी में मेकअप का भी तो ख्याल रखना है-
सारी चीज करने के बाद अब आपको अपने मेकअप का भी सही चुनाव करना है। जो भी मेकअप आप करती हैं या मेकअप आर्टिस्ट से करवाती हैं तो आपको अपनी स्किन टोन के अनुसार ही मेकअप का चुनाव करना है जो आपके स्किन के साथ वह मैच करे। और आप देखने में भी खूबसूरत लगे और उस शादी में भी आप चार चांद लगा दें। इनमें सभी चीजों का आपको ध्यान रखना है जैसे लिपस्टिक, आईशैडो, फाउंडेशन और नेल पेंट, इन सभी चीजों का आपको खास ध्यान रखना है।


तो यह रहे आपके लिए कुछ बेहतरीन सुझाव ताकि आप अपने लिए शादी में एक अच्छा सा ट्रेडिशनल कपड़ा चुनें और उसके साथ क्या-क्या सारी चीजें पहने ताकि आप उस शादी में सबसे अलग और खास दिखें।