राम लड्डू कैसे बनाएं

राम लड्डू कैसे बनाएं। लड्डू का नाम सुनते ही सबसे पहले मुंह में पानी आ जाता है और हमलोग सोचते हैं कि मीठा खाने को मिलेगा। लेकिन यहां यह लड्डू मीठा नही बल्कि चटपटा है। जी हां यह राम लड्डू चटपटा लड्डू है।

और यह राम लड्डू दिल्ली में काफी प्रसिद्ध है। जो दिल्ली के रहने वाले हैं वो राम लड्डू को जानते होंगे। वैसे इस राम लड्डू का कनेक्शन प्रभु श्री राम से नहीं है बल्कि इसका सिर्फ नाम राम लड्डू है।

राम लड्डू कैसे बनाएं –

राम लड्डू कैसे बनाएं। राम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले दो कप मूंग दाल लें, एक कप उड़द दाल, आधा कप चना दाल, नमक स्वाद अनुसार, हरा धनिया, अदरक और लहसुन, हरी मिर्च (optional), चटनी के लिए मूली का पत्ता, एक मूली।

अब तीनों दालों को भिगोकर रात भर रख दें और सुबह इन तीनों दाल को अदरक और लहसुन के साथ पीस लें। पीसने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें और इसमें नमक डालकर अच्छे से फेंट लें।

राम लड्डू कैसे बनाएं। अब इसमें पीसी हुई मूली के पत्ते का पेस्ट डालें और अच्छे से मिला लें।

अब एक कढ़ाई ले और उसमें तेल डालकर गर्म कर लें ध्यान रहे तेल को मध्यम आंच पर ही गर्म करना है। अब इसमें तैयार किया हुआ मिश्रण डालकर अच्छे-से तेल में तल लें।

हरी चटनी के लिए मूली का पत्ता, अदरक, लहसुन, हरा धनिया, नमक स्वाद अनुसार, हरी मिर्च (optional) डालकर पीस ले और चटनी तैयार कर लें।

अब जब राम लड्डू बनकर तैयार हो जाए तब उसे प्लेट में निकालें और उस पर तैयार की गई मूली की चटनी हरा धनिया पत्ता, कद्दूकस किया हुआ मूली, चाट मसाला, जीरा पाउडर और आधा नींबू निचोड़ दें।

लो जी बनकर तैयार हो गया स्वादिष्ट राम लड्डू इसे खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।

Leave a Comment