मुल्तानी मिट्टी के फायदे:

मुल्तानी मिट्टी के फायदे। मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक मिट्टी है जो काफी समय पहले से त्वचा और बालों के देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे अंग्रेजी में “fuller’s earth” कहते हैं। मुल्तानी मिट्टी भारत में सदियों से त्वचा और बालों को अच्छा बनाए रखने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी का आज भी इस्तेमाल सौंदर्य के लिए किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से जमी गंदगी को साफ करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है।

  1. मुल्तानी मिट्टी का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल और जमी गंदगी को बाहर निकालता है और त्वचा की चमक बढ़ाता है। आप इस मुल्तानी मिट्टी को फेस पैक के रूप में अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें फिर उसमें गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला ले और एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें और 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। उसके बाद जब सूख जाए यह तो पानी से चेहरे को धो लें।
  2. पिंपल्स और ऐक्ने के लिए काफी फायदेमंद है यह मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को अच्छे तरीके से साफ करता है और पिंपल्स ऐक्ने की समस्या को रोकता है। मुल्तानी मिट्टी का ऐसे ही फेस पैक बना लें जैसा मैंने ऊपर के लेख में बताया है।
  3. झुर्रियों को करता है कम। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। लेकिन मुल्तानी मिट्टी का नियमित और सही तरीके से प्रयोग झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
  4. मुल्तानी मिट्टी का नियमित और सही तरीके से प्रयोग त्वचा की चमक को बढ़ाता है और त्वचा में निखार लाता है।
  5. मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक का प्रयोग खासतौर से गर्मियों में त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। और इस फेस पैक के प्रयोग से त्वचा की जो डेड स्किन सेल्स होती है वह बाहर निकल जाती है।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे बालों के लिए:

मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप मुल्तानी मिट्टी अपने बालों में भी लगा सकते हैं। यह आपके बालों के जड़ों को मजबूत बनाएगा और आपके बालों की चमक बढ़ाएगा।

मुल्तानी मिट्टी आपके बालों से अतिरिक्त तेल को कम करने के अलावा बालों के रूखापन को भी दूर करता है।

मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग आपके स्कैल्प को साफ करता है और आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है।

Leave a Comment