धर्मेंद्र की हालत खराब। अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब हुई जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उसके बाद क्या था, उनके मरने की खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नही था, उनकी तबीयत बस खराब हुई थी।

लेकिन फिर यह खबर आई कि अब उनकी हालत में सुधार है और वह ठीक हो रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी और ईशा देओल का विडियो देखने को मिला जिसमें दोनों अस्पताल से बाहर आती दिख रही हैं।
फिल्मी जगत के काफी सितारे अस्पताल में धर्मेंद्र से मिलने पहुंच रहे हैं। हाल ही में आमिर खान अस्पताल पहुंचे धर्मेंद्र से मिलने।
