जान बचाने वाले 3 जांबाज। यह 3 जांबाज जो है इनकी जितनी तारीफ करें उतना कम है। इन्होंने जो किया है वह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। तो आईए अब जानते हैं उन 3 जांबाजों के बारे में।
जान बचाने वाले 3 जांबाज। यह घटना 21 जनवरी 2026 की है, भारतीय वायु सेना का एक 2 सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हो गया। जिसके कारण वहां के एक काॅलेज के पीछे जलकुंभी से भरे एक तालाब में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई ।

जान बचाने वाले 3 जांबाज। यह एयरक्राफ्ट उस दिन बमरौली एयर फोर्स स्टेशन से नियमित उड़ान भरी थी। इस एयरक्राफ्ट को कैप्टन जेके पांडे और कैप्टन प्रवीण अग्रवाल संचालित कर रहे थे। जब यह विमान वापस लौट रहा था तभी इसके इंजन में कोई तकनीकी खराबी आ गई।
उसी समय इन दोनों पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान को उसी तालाब की ओर मोड़ दिया। अभी वहां के लोग कुछ समझ पाते तभी विमान का पैराशूट खुला और दो पायलट कूदते हुए नजर आए।
जान बचाने वाले 3 जांबाज। फिर तभी इन दोनों पायलटों की मदद के लिए तीन नागरिक आए और इन्हें सही सलामत बचा कर निकाले वहां से। इन तीनों नागरिकों के नाम हैं आलोक यादव, पंकज सोनकर और लाल साहब। इन तीनों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए इन दोनों पायलटों को बचाया और अपनी बहादुरी का परिचय दिया।