गाजर का स्वादिष्ट पराठा। गाजर वैसे स्वास्थ दृष्टिकोण से काफी फायदेमंद होता है सेहत के लिए। इसमें विटामिन ए और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गाजर चाहे आप कैसे भी खाएं यह हर तरह से आपको फायदा ही पहुंचाएगा। गाजर बच्चों और बड़ों सबको पसंद होता है। तो आज यहां गाजर का पराठा बनाना सीखेंगे।

गाजर का पराठा कैसे बनाएं –
गाजर का स्वादिष्ट पराठा। गाजर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले दो कप आटा लें, तीन या चार गाजर को अच्छी तरह से धोकर फिर उसे कद्दूकस कर लें, बारीक कटा हुआ लहसुन, हरी धनिया, अजवाइन, चुटकी भर नमक, तेल या घी, कलौंजी हरी मिर्च (optional).
गाजर का स्वादिष्ट पराठा। अब एक बर्तन लें उसमें आटा, चुटकी भर नमक, कद्दूकस किया हुआ गाजर, हरी धनिया, बारीक कटा हुआ लहसुन, अजवाइन, कलौंजी और उसमें तेल और घी डालकर अच्छे-से पानी से गूंथ लें आटा को।

गाजर का स्वादिष्ट पराठा। अब एक तवा ले और उसे गर्म कर लें। अब आटे की लोई बनाकर उसे गोल गोल बेल लें। पराठा बेलते समय जरूरत पड़ने पर थोड़ा आटा लगा लें। बेलने के बाद इसे तवा पर रखकर दोनों तरफ से पका लें तेल या घी लगाकर अच्छे से।
गाजर का स्वादिष्ट पराठा। और जब पक जाए तब गरमा गरम खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।
