उपमा बनाने की विधि/How to make upma in hindi/Upma recipe in hindi

उपमा बनाने की विधि/How to make upma in hindi/Upma recipe in hindi. सूजी से बना हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा की रेसिपी जानें हिंदी में। इसे हम सूजी से बनाते हैं, लेकिन कहीं कहीं जगह इसे अलग चीज से भी बनाते हैं।

उपमा एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय दक्षिण भारतीय डिश है जो की बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसको बनाते समय कई तरह के मसाले और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस उपमा को सूजी से बनाया जाता है। इसे सबूत गेहूं से भी बनाया जाता है, तमिलनाडु में उपमा का यह एक रूप है जहां इसे नाश्ते के रूप में भी खाया जाता है। इसमें मटर , गाजर, बीन्स और भी कई तरह की सब्जियां डाली जाती है। आपको बता दें उपमा उड़ीसा के कुछ भागों में इसे घुघनी के साथ खाया जाता है। केरल और आंध्र प्रदेश में उपमा बनाने के लिए चावल का प्रयोग किया जाता है।

उड़ीसा का उपमा:

आंध्रप्रदेश का उपमा:

उपमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

एक कप सूजी, दो कप पानी, प्याज और टमाटर आप अपने हिसाब से ले सकते हैं एक या दो (बारीक कटा हुआ), और भी कुछ सब्जियों अगर आप डालना चाहते हैं तो आप डाल सकते हैं इसमें, करी पत्ता, अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लें, नमक स्वाद अनुसार, तेल या घी का आप इस्तेमाल कर सकते हैं, हरी मिर्च अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो हरी मिर्च ना डालें।

उपमा बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक कढाई ले और उसमें सूजी को अच्छे तरीके से भून लें और फिर निकल कर उसे अलग रख दें।
  • अब कढ़ाई में तेल या घी को गरम कर लें और उसमें राई, करी पत्ता डाल दें अब इसमें कटी हुई प्याज, टमाटर और जो भी सब्जियां आपने लीं हैं उसे भी उसे कढ़ाई में डाल दें। अब इन सबको थोड़ी देर सुनहरा होने तक भूनें और जब भून जाए तब उसमें पानी और नमक डालकर थोड़ी देर उबाले। उसके बाद जब यह पक जाए अच्छी तरह से तब भुनी हुई सजी को उसमें थोड़ा-थोड़ा करके डालें और साथ में चलाते भी रहें ताकि गांठ न आए। इसके बाद इसे थोड़ी देर लगभग 4 से 5 मिनट तक ढक कर पकाएं। और जब यह पक जाए अच्छी तरह से तब इसे प्लेट में निकाल कर अपने परिवार के साथ मिलकर खाएं।

वैसे है तो यह बहुत साधारण सी रेसिपी है, लेकिन एक तरह से इसे कंफर्ट फूड भी कह सकते हैं क्योंकि यह बहुत आसानी से और आराम से बनाया जा सकता है घर पर ही। और एक बात का जरूर ध्यान रखें की उपमा बनाते समय मोटी सूजी का ही इस्तेमाल करें। दक्षिण भारतीय के अलावा उपमा को उत्तर भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। उपमा को आप अपनी मनचाही चटनी या सांभर के साथ खा सकते हैं।

Leave a Comment