आटा कैसे गूंधे/आटा गूंधने का सही तरीका। एक सही और परफेक्ट रोटी बनाने के लिए आटे का सही तरीके से गूंधना बहुत जरूरी होता है। अगर आप चाहते हैं आपकी रोटी मुलायम बने तो आटे को सही तरीके से गूंधना होगा।
आटा कैसे गूंधे। गेहूं को पीसकर उसे पाउडर के रूप में बनाया जाता है तब वह आटा बनता है। वैसे आटा कई प्रकार के होते हैं जैसे रागी का आटा, बाजरे का आटा, मक्के का आटा, चावल का आटा, ज्वार का आटा। जिसका इस्तेमाल हमलोग रोटी और पराठा बनाने के लिए करते हैं।
गेहूं का आटा – इस आटे का आमतौर से इस्तेमाल रोटी और पराठा बनाने के लिए किया जाता है। जो कि लगभग सभी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
मक्के का आटा – इस आटे का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए किया जाता है।
चावल का आटा – इस आटे का इस्तेमाल ज्यादातर डोसा बनाने के लिए किया जाता है। वैसे इस आटे का इस्तेमाल रोटी बनाने में भी किया जाता है।
बाजरा, रागी, ज्वार का आटा ग्लूटेन फ्री आटा होता है , यह आटा स्वास्थ दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा होता है स्वास्थ्य के लिए।
आटा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें:
यह लगभग भारत में हर रसोई में रोटी बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
इसमें प्रोटीन, फाइबर, और भी कुछ विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।

आटा कैसे गूंधे:
आटा कैसे गूंधे। आटा गूंधना एक साधारण सी प्रक्रिया लग सकती है, लेकिन अगर आटा को सही तरीके से ना गूंधा जाए तो रोटी सही नहीं पकती है। रोटी को मुलायम और सही तरीके से पकाने के लिए आटा का सही तरीके से गूंधना बहुत जरूरी होता है।
फूली हुई और नरम रोटी पकाने के लिए आटा को बिल्कुल सही तरीके से गूंधे।
आटा को गूंधने के लिए पानी का इस्तेमाल सही तरीके से करें ताकि आटा ज्यादा गिला और ज्यादा सख्त न हो। अगर आटा ज्यादा गिला या सख्त हो गया तो रोटी अच्छी नहीं पकेगी। आटा गीला होने पर रोटी को बेलने में परेशानी होगी और ज्यादा सख्त आटा होने पर रोटी पकने पर वह भी सख्त होगी। तो आटा गूंधते समय पानी के मात्रा का ध्यान अवश्य रखें।
