आटा के थेपला की विधि

आटा के थेपला की विधि। थेपला वैसे तो गुजराती डिश है, लेकिन इसे सभी लोग काफी पसंद करते हैं। यह एक ऐसा डिश है जिसे आप चाहे कभी भी खा सकते हैं, चाहे वह लंच हो, डिनर हो या ब्रेकफास्ट हो। थेपला को बनाने का तरीका अलग अलग होता है लेकिन तरीका चाहे कोई भी हो, यह खाने में हमेशा स्वादिष्ट लगता है।

वैसे थेपला बनाने के लिए किसी भी चीज की स्टफिंग नहीं की जाती है। थेपला का आकार आप अपने हिसाब से रख सकते हैं। थेपला को आप लंबे समय तक रख सकते हैं।

आटा के थेपला की विधि

आटा के थेपला की विधि। आटा का थेपला बनाने के लिए सबसे पहले आप आटा लें, इसमें थोड़ा सा बेसन भी मिलाए, हल्दी, नमक स्वाद अनुसार, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हरी या लाल मिर्च (optional), बारीक कटा हुआ लहसुन, तेल, इन सब को अच्छी तरह से एक साथ मिला ले और पानी की मदद से इसे अच्छी तरह से गूंथ लें।

अब इसकी अच्छी तरह से लोई बना लें और फिर इसे बेल लें। ध्यान रहे इसे पतला ही बेले। अब एक तवा ले और उसे चूल्हे पर अच्छी तरह से गर्म कर लें। और जब तवा गर्म हो जाए तब इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह से पका ले तेल या घी की मदद से ।

अब जब यह अच्छी तरह से पक जाए फिर इसे गरमा गरम अचार या ऐसे ही खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।

Leave a Comment