आइसक्रीम बनाने की विधि/Ice cream recipe. जाने आइसक्रीम कैसे आपकी गर्मियों को ठंडा और मीठा बना सकता है। आगे जानेंगे चॉकलेट आइस क्रीम और केले की आइसक्रीम की रेसिपी।
आइसक्रीम/Ice cream:
आइसक्रीम तो सभी को पसंद होता है। वैसे आमतौर पर तो इसे गर्मियों में खाया जाता है लेकिन कभी-कभी कुछ लोग इसे ठंडी के मौसम में भी खाना पसंद करते हैं। और आइसक्रीम की बात है तो इसे तो कोई भी अवसर पर खाया जा सकता है। आइसक्रीम बहुत ही लोकप्रिय डेजर्ट भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सदियों पहले रोमन सम्राट नीरा ने आइसक्रीम का आविष्कार किया था।
नीरा ने अपने दास को यह आदेश दिया था कि वह बर्फ लेकर आए ताकि नीरा उसमें शहद और फलों को मिलाकर उसे बर्फ का आनंद लें सके। इसमें एक और इतिहास यह आता है कि साल 1533 में इटली की राजकुमारी का विवाह फ्रांस के राजकुमार से हुआ था। विदाई के वक्त उस समय राजकुमारी अपने साथ इटालियन शेफ भी लेकर आई थीं जो आइसक्रीम की रेसिपी बनाना जानता थे। तो यह कुछ रोचक इतिहास है आइसक्रीम के बारे में।

गर्मियों में ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद होता है। चाहे बच्चे हो या बड़े या बूढ़े सबको आइसक्रीम बहुत पसंद होता है। बहुत भिन्न प्रकार की आइसक्रीम भी उपलब्ध है बाजार में जैसे वनीला आइसक्रीम, चॉकलेट आइसक्रीम, स्ट्रौबरी आइसक्रीम, फ्रूट्स एंड नट आइसक्रीम। वैसे आप चाहे तो आइसक्रीम को घर पर भी बना सकते हैं, अगर आप इसे घर पर बनाएंगे तो यह हेल्दी होगा और साथ ही आपके हिसाब से चीज होगी सारी और स्वादिष्ट भी होगा।

- चॉकलेट आइसक्रीम कैसे बनाएं: चॉकलेट आइसक्रीम सुनकर ही मुंह में पानी आ गया। तो चलिए अब जानते हैं इसे बनाने की विधि।
इसके लिए आवश्यक सामग्री- दो कप फुल क्रीम दूध, 2 टी-स्पून कोको पाउडर, 1/2 टी-स्पून वनीला एसेंस, चीनी आप अपने अनुसार डाल सकते हैं, ड्राई-फ्रूट्स आप अपनी पसंद का डाल सकते हैं।
बनाने की विधि-
सबसे पहले दूध, कोको पाउडर और चीनी को अच्छी तरह मिक्स कर लें उसके बाद इसमें ड्राई-फ्रूट्स और वनीला एसेंस डालकर फिर इसे अच्छी तरह से मिलाएं, कुछ देर इसे मिलाने के बाद इसे दूसरे बर्तन में निकाल कर रख लें और फिर इसे जमने के लिए 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 2 घंटे बाद इसे निकालें और फिर ठंडी ठंडी चॉकलेट आइसक्रीम खुद खाएं और अपने परिवार वालों को खिलाएं।

2. केले का आइसक्रीम कैसे बनाएं: केले का आइसक्रीम बनाना बहुत ही आसान है। और यह एक तरह से हेल्दी आइसक्रीम भी है।
इसके लिए आवश्यक सामग्री- वैसे 2 या 3 केला ले सकते हैं, दो कप फुल क्रीम दूध, ड्राई-फ्रूट्स जो आपको पसंद हो वह ले सकते हैं, चॉकलेट चिप्स (optional).
बनाने की विधि-
केले को छील लें और फिर उसे दूध के साथ मिक्स करके ब्लेंड कर लें ताकि अच्छा सा एक पेस्ट बन जाए। अगर जरुरत लगे तो दोबारा दूध डालें नहीं तो ऐसे ही रहने दें। अब उसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और अगर आप चॉकलेट चिप्स डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं। फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें, अब मिक्स करने के बाद इसे दूसरे बर्तन में निकाल लें और थोड़ा सा इसके ऊपर लगभग एक चम्मच के आसपास पीनट बटर को फैला दें चारों तरफ और फिर इसे जमने के लिए फ्रिज में लगभग 2 घंटे के लिए रख दें। 2 घंटे बाद इसे निकालें और मजे से खुद खाएं और अपने परिवार वालों को खिलाएं ।

हर तरह के आइसक्रीम स्वादिष्ट लगते हैं। चाहे शादी हो या किसी के बर्थडे पार्टी या ऐसे ही कभी खाने का मौका मिल गया तो कमबख्त आइसक्रीम को कौन छोड़ता है। यह तो खाने के लिए ही बना है।
